रांची। रांची के सुजाता चौक पर यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान महिंद्रा केयूवी कार से 30 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में पुलिस ने विश्वरंजन नाग आकाश नाग गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर ओड़िशा के राउरकेला पानपोस का रहने वाला है। वह वाहन चला रहा था। इसके पास 30 किलो गांजा, एक कार, शिवम सिन्हा का पेन कार्ड और 200 नगद बरामद किया गया। सिटी एसपी सौरभ ने मंगलवार को बताया कि सुजाता चौक पर यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान गांजा जब्त किया गया। कार रुकते ही दो लोग भागने में सफल रहे। जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया । कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर बोरा में छुपा कर रखा गया 6 पैकेट में कुल 30 किलो गांजा जब्त किया गया। एसपी ने बताया कि दो फरार लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



