लोहरदगा। लोहरदगा जिला के पेशरार प्रखंड क्षेत्र के सिरम पहान टोली निवासी सकलदीप सिंह खेरवार की हत्या गोवा में कर दी गई। सकलदीप सिंह खेरवार रोजी रोजगार के लिए जनवरी माह में गोवा गया हुआ था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण गोवा गए व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा हत्या कर दी गई। मृतक के भाई कुंवर सिंह खेरवार ने बताया कि गांव के आठ युवकों के साथ सकलदीप सिंह खेरवार कमाने गया हुआ था।
बताया जाता है कि सकलदीप सिंह अपने साथियों के साथ भाभी सेठ नामक ठेकेदार के लिए काम करता था। गांव से गए सभी लोग गोवा के समुद्र किनारे बसे शहर में बालू निकालने का काम करते थे। इसी मामले को लेकर स्थानीय लोगों के साथ झंझट हुई और उसकी हत्या कर दी गई। मृतक सकलदीप सिंह खेरवार पंचायत समिति सदस्य ललिता देवी के देवर थे। गांव से आठ लोग गोवा गए थे। इसमें सकलदीप सिंह खेरवार, जमुना सिंह खेरवार, पकलु सिंह खेरवार, गरजू सिंह खेरवार, वितरांगी सिंह खेरवार, शंकर नाथ सिंह खेरवार, देवनाथ सिंह खेरवार शामिल थे। मृतक सकलदीप सिंह खेरवार की चार पुत्री एवं दो पुत्र हैं। मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद हवाई जहाज से शव रांची लाया जा रहा है। रांची से शव एम्बुलेंस में लाया जाएगा। शव लाने की सूचना मिलने के बाद पहान टोली के लोग शव का इंतजार कर रहे हैं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now