हजारीबाग। हजारीबाग के 38 वें उप विकास आयुक्त के तौर पर अभय कुमार सिन्हा ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। हजारीबाग ज़िला परिषद कार्यालय कक्ष में निवर्तमान उप विकास आयुक्त विजया जाधव ने नवपदस्थापित अभय कुमार सिन्हा को यह पदभार सौंपा। मौके पर निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्रीमती जाधव व नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण विकास व जिला परिषद का पदभार ग्रहण से संबंधित जरूरी कागजात पर दस्तखत कर पदभार आदान-प्रदान किया। इस दौरान निवर्तमान उप विकास आयुक्त ने नवपदस्थापित उपविकास आयुक्त को बुके देकर स्वागत व शुभकामनाएं दी। विदित हो कि 22 जुलाई को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में पदस्थापित अधिकारी अभय कुमार सिन्हा को हज़ारीबाग के उप-विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ज़िला परिषद, हज़ारीबाग के रूप में पदस्थापित किया गया था।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now