रांची : मौसम में लगातार उतार चढाव देखने को मिल रहा है। झारखण्ड के तकरीबन सभी जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग की माने, तो 5 जनवरी के बाद झारखंड में ठंड ओर बढेगी। अगले तीन दिन तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन में कोहरे की वजह से धूप कम निकलेगा, इससे दिन में भी ठंड रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग रांची के अनुसार आने वाला दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है। रांची में 5 जनवरी
तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



