चलकुशा। प्रखंड में एपवा और माले ने संयुक्त रूप से किसानों के समर्थन में क्रांति दिवस मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एपवा के राज्य अध्यक्ष सविता सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के लिए बनाये गए तीन काला कृषि कानून को वापस ले। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार हमेशा कानून के साथ छेड़छाड़ करती है। संविधान के साथ केन्द्र सरकार छेड़छाड़ करना बंद करे। पेगासस जासूसी कांड को न्यायधीश से जांच कराई जाए। कहा कि मंहगाई इतनी बढ़ गई है कि जान लेवा साबित हो रही है। किसान कई महीनो से आंदोलन कर रहे हैं। मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए है। सरकार पूरे देश को गुलाम बनाने की ओर ले जा रही है। मौके पर प्रखंड सचिव अशोक चौधरी ने कहा कि डीजल, पैट्रोल, गैस, सरसों तेल के मंहगाई पर रोक लगानी चाहिए। धनबाद में छात्रों के साथ लाठी चार्ज करने वाले प्रशासन पर झारखंड सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में हेमंत सरकार चुप्पी साधे हुए है। कार्यक्रम में सावित्री देवी, सविता देवी, ममता देवी, यशोदा देवी, टुकनी देवी समेत आदि लोग शामिल थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





