रामगढ़। रामगढ़ शहर के पूर्णी मंडप स्थित कर्बला मैदान में झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। मंगलवार की देर रात यह विवाद हुआ तो एसपी ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। पूरी रात आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी करती रही। इस मामले की पुष्टि एसपी प्रभात कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि मामले को शांत कर दिया गया है। रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार को इस इलाके में लगातार पेट्रोलिंग कराने और हर शिकायत पर तत्काल पहल करने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार शहर के पूर्णि मंडप के समीप कर्बला चौक पर मंगलवार की देर रात 10:30 बजे के लगभग झंडे को लेकर दो समुदाय के बीच मारपीट हो गई। इसकी सूचना रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार को जैसे ही मिली उन्होंने तत्काल डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोय, थाना प्रभारी विपिन कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी राजेश कुमार को दल बल के साथ घटना स्थल पर भेजा। पुलिस ने दो समुदाय के बीच हो रही मारपीट को शांत कराया।
थाना प्रभारी ने बताया कि कर्बला मैदान के पास कुछ घरों में अवैध तरीके से महुआ शराब की बिक्री की जाती है। यही जुटने वाले शराबी ने हंगामा किया था। पुलिस ने पूर्णी मंडप के समीप आधा दर्जन से अधिक घरों में छापेमारी की। इनमें से दो घरों में अवैध महुआ शराब बरामद किया गया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में अशोक राम उनकी पत्नी चमेली देवी, अर्जुन राम और उनकी पत्नी नीलू देवी को अभियुक्त बनाया गया है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now