स्वदेश संवाददाता
चरही। लोयोला विद्यालय चरही में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद एक विशेष सभा आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान पर भाषण दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी और शिक्षा, समानता तथा न्याय के महत्व पर प्रकाश डाला। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक रहा और छात्रों ने यह संकल्प लिया कि वे डॉ. अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



