रांची: पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना कांके थाना क्षेत्र के कांके चौक की है। यह घटना कांके थाना क्षेत्र के कांके चौक की बताई जा रही है । दिन दहाड़े अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार,अनिल टाइगर अपनी सामान्य गतिविधियों में व्यस्त थे, तभी अपराधियों ने उन पर हमला किया। गोली उनके शरीर में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया ।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



