रामगढ़। बेरमो विधानसभा ने कांग्रेस के उम्मीदवार कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने अपने पूरे परिवार के साथ ढोरी के 112 नंबर बूथ पर वोट डाला है। सपरिवार मतदान करने के बाद उन्होंने खुद की जीत सुनिश्चित करने का दावा किया है। साथ ही भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर महतो बाटुल पर तंज भी कसा है। उन्होंने कहा है कि जो उम्मीदवार अपने 25 साल की राजनीति जीवन में बेरमो के प्रति प्रेम नहीं दिखा पाया है, वह चुनाव में जनता का विश्वास कैसे जीतेगा। उन्होंने कहा कि बेरमो विधानसभा के मतदाता सूची में भी उनका नाम ट्रांसफर नहीं हुआ है। जो व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़वा सकता है, वह जनता का काम क्या करेगा। अनूप सिंह ने कहा कि आज बूथ पर जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। लेकिन मेरे परिवार ने पिछले कई वर्षों से जनता का विश्वास रखा है। उनके पिता राजेंद्र सिंह ने बेरमो की जनता की निस्वार्थ सेवा की है। यही वजह है कि आज उनके पिता और जनता दोनों का आशीर्वाद उन्हें मिला है।
अनूप सिंह ने भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर महतो बाटुल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह ना तो बेरमो के प्रति कभी समर्पित हो सकते हैं, और ना ही यहां की जनता का विश्वास व जीत पाएंगे। आज बाहरी और भीतरी की बात कर भाजपा उम्मीदवार लोगों को बरगलाने का काम कर सकते हैं। लेकिन महागठबंधन दल के नेता ना तो कभी ऐसा करेंगे और ना ही उन्होंने ऐसा कभी होने दिया है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now