खूँटी (स्वदेश टुडे)। जिले के सयको थाना क्षेत्र के जिलिंगकेला गांव के बुढ़ियागुड़ टोला से अलविश मुण्डा के घर से बिक्री करने के लिए अवैध अफीम के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के अनुसार बिक्री हेतु 01 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया साथ ही वजन करनेवाला लोहा का तराजू, बटखरा एवं एक लावा कम्पनी का कीपैड मोबाईल को भी जब्त किया गया।
इस संबंध में सायको थाना काण्ड सं0-14/21पर 02 नवंबर को धारा-18/22/25 एन०डी०पी०एस० एक्ट 1985 दर्ज किया गया है।
इस छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार, सयको थाना प्रभारी नरसिंह मुण्डा, चन्द्रशेखर पिंगुवा और सायको थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now