रांची। रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक सोमवार को भी नहीं हो सकी। आशा लकड़ा और नगर निगम के अधिकारियों के बीच खींचतान जारी है। बैठक शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद मेयर सहित कई पार्षद धरने पर बैठ गए। इस दौरान डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय और कुछ पार्षद नगर निगम के अधिकारियों को मनाने की कोशिश की। लेकिन नगर निगम के अधिकारी अपनी मांग पर अड़े रहे कि मेयर अगर माफी मांग ले तो विवाद खत्म हो जाएगा। काफी मशक्कत के बाद नगर आयुक्त मुकेश कुमार बैठक में शामिल होने को लेकर तैयार हो गए। इसके बाद मेयर आशा लाकड़ा भी बैठक में आई है और बैठक स्थगित करने की घोषणा की। आशा लकड़ा ने कहा कि 30 सितंबर को फिर से परिषद की बैठक बुलाई जाएगी।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





