रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। इसको लेकर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मुख्य सचिव जीपी, वर्तमान विभागों के सचिव और गृह सचिव शामिल थे।
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा, जो दो मार्च तक चलेगा। इसमें सात कार्यदिवस होंगे। राज्यपाल ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस बजट सत्र में 27 फरवरी को सरकार वर्ष 2024-25 का बजट सदन में पेश करेगी।