रांची। नामकुम रामपुर कांटाटोली मार्ग पर चलने वाले ऑटो चालकों की बैठक नामकुम सारण मैदान में रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने किया और सभा का संचालन प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह ने किया।
यह भी पढ़े : कांग्रेस ने वोट की चोरी पर दिखाया राहुल गांधी का प्रजेंटेशन
बैठक में उपस्थित ऑटो चालकों ने निर्णय लिया की कांटाटोली से नामकुम रामपुर मार्ग पर परिचालन करने वाले ऑटो चालकों ने किराया में संशोधित करते हुए किराया तय किया।
बताया गया कि वर्ष 2020- 21में जो रूट किराया था उस हिसाब से अभी भी यात्री हित में अब तक फिर से ऑटो किराया निर्धारित नहीं किया। इसलिए प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री आनंद वर्मा ने यह निर्णय लिया कि 13 अगस्त को प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकारी सदस्यों की बैठक ड्यूक मेंशन लाइन टैंक रोड प्रदेश कार्यालय में बैठक होगी।
बैठक में जो 2020-21 में सभी रूट का किराया निर्धारित किया गया था उसके बाद आज तक रांची शहर में किसी भी रूट का यूनियन की ओर से किराया निर्धारित नहीं होने से रांची में ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया ले रहे हैं। इसलिए महासंघ के प्रदेश पदाधिकारी बैठक कर पूरे रांची शहर का ऑटो किराया यात्री हित को देखते हुए निर्धारित करेंगे। ताकि यात्रियों से कोई मनमानी किराया नहीं वसूल सके। साथ ही धुवा-हटिया मार्ग का भी किराए का निर्धारण किया जाएगा।बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी,
प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री आनंद वर्मा, मनोरंजन सिंह, संदीप मिंज, रवि प्रसाद, महेश कुमार यादव, दशरथ राम सहित अन्य उपस्थित थे।