Raipur। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) को आज शनिवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विमानन सचिव पी. दयानंद ने सरगुजा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट को डीजीसीए द्वारा उड़ान संचालन हेतु प्रदत्त लाइसेंस भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने सरगुजा संभाग के साथ ही प्रदेशवासियों के लिए सौभाग्य की बात कहते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विमानन संचालक नीलम नामदेव एक्का, कैप्टन पंकज जायसवाल और संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



