स्वदेश संवाददाता
हजारीबाग : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने नगवां निवासी बेबी देवी को हजारीबाग जिला महिला कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया है । मनोनीत करते ही गुंजन सिंह ने आशा व्यक्त कि है की बेबी देवी पद ग्रहण के साथ ही जिला महिला कांग्रेस कमिटी का शीघ्र ही गठन करते हुए अपनी कर्तव्यनिष्ठा से जिला में महिला कांग्रेस की संगठन को अधिक से अधिक मजबूति प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान देगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। बेबी देवी के मनोनयन पर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ कांग्रेसी दिगम्बर प्रसाद मेहता उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, साजिद अली खान, बिनोद सिंह, जावेद मल्लिक, कृष्णा किशोर प्रसाद, परवेज अहमद, गुड्डू सिंह, सलीम रजा, दिलीप कुमार रवि, असगरी अंजूम, मनिषा टोप्पो, कोमल कुमारी, राजू चौरसिया, बाबर अंसारी, विजय कुमार सिंह, मो. रब्बानी, सचिन कुमार मेहता, माशूक अंसारी के अतिरिक्त कई कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त करते उनहें हार्दिक बधाई दी।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



