रांची। रांची पुलिस के खेल गांव थाना पुलिस ने खटंगा स्थित एक घर से बनारस के कुख्यात अपराधी रवि पटेल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिस्टल और गोलियां बरामद की गई हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद, जिस घर में वह किराये पर रहता था, उसका मकान मालिक पप्पू महतो भी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रवि पटेल पिछले कुछ महीनों से पप्पू महतो के घर में किराये पर रहता था। उसने अपने मकान मालिक पप्पू महतो को भी पिस्टल दे रखा था। रांची के खेलगांव थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रवि पटेल किसी घटना को अंजाम देने वाला है। वह अपने साथ पिस्टल रखता है। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर रवि पटेल को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पता चला कि उसने एक पिस्टल अपने मकान मालिक पप्पू महतो को भी दिया है। इसके बाद पुलिस ने पप्पू महतो के घर छापेमारी कर पिस्टल के साथ उसे भी पकड़ लिया। कुख्यात अपराधी रवि पटेल बनारस पुलिस का मोस्ट वांटेड है। उसके खिलाफ 18 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर हत्या से मामले शामिल हैं। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। इनके पास से दो पिस्टल , आठ गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now