Palamu | वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे कई अधिकारी और पत्रकार घायल हो गए। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के नेतृत्व में एक टीम पांकी बराज का निरीक्षण करने पहुंची थी, जिसमें सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने वित्त मंत्री को सुरक्षित गाड़ी में बैठा लिया, लेकिन कई अधिकारी और पत्रकार घायल हो गए।
यह भी पढ़े : कांग्रेस में शामिल हुए बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला



