कटकमसांडी (हजारीबाग)। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का हजारीबाग में आगमन को लेकर भाजपा प्रखंड इकाई की बैठक काली मंदिर छड़वा के प्रांगण में पूर्व मुखिया अशोक राणा की अध्यक्षता में की गई।बैठक में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का आगमन हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के क्षितिज अस्पताल से होकर नगर भवन हजारीबाग तक होगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हजारीबाग जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र से आए जिला स्तर व मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं से नगर भवन (टाउन हॉल) में रूबरू होंगे। बैठक में श्री प्रकाश के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।जिसकी तैयारी आज की बैठक में भाजपा प्रखंड मंडल पूर्वी क्षेत्र के उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता से अपील की गई। इस अवसर पर पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष सह कंडसार पंचायत के मुखिया रामकुमार मेहता, भाजपा उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार बीरू, सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, भाजपा मंडल महामंत्री राकेश कुमार सिंह, नारायण साव, उपाध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, मंत्री सचिन कुमार मेहता, दिलीप कुमार रवि, वीरेंद्र कुमार ओझा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक कुमार मेहता, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अशोक कुमार राणा, रामू राम, सत्यदेव राम, मनीष ठाकुर, अनिल पासवान, अजय राणा, जितेंद्र प्रजापति, मोहन मेहता, भोला राणा, बिट्टू कुशवाहा, अशोक यादव, खेमलाल महतो, गणेश कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, जगत किशोर, आदि उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now