रांची, 29 अगस्त। झारखंड के खूंटी संसदीय क्षेत्र से आठ बार सांसद और लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे कड़िया मुंडा कुंजला में अपनी संस्था के स्कूल के बच्चों से मिलने पहुंचे। इस दौरान वे शिक्षक की भूमिका में नजरआए। उन्होंने बच्चों की क्लास ली।
पद्म विभूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा राजनीति में आने से पहले वे शिक्षक थे। वे 1977 से आठ बार खूंटी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधत्व किया । 2019 में उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने से इंकार कर दिया तो उनकी जगह अर्जुन मुंडा इस क्षेत्र से सांसद और मोदी सरकार में मंत्री बने।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



