Dehradun : उत्तरकाशी स्थित सिल्क्यारा के सुरंग में फंसे मजदूरों की आखिरकार 17वें दिन नयी सुबह हो ही गयी। आॅपरेशन की सफलता के बाद मजदूरों के परिजनों, रेस्क्यू टीम और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। एक-एक कर के मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पांच मजदूर निकाले गये हैं। सुरंग से बाहर आते ही मजदूरों को एंबुलेंस की जरिये अस्पताल ले जाया जा रहा है। इन मजदूरों को मलबा भेदकर ड्रिलिंग मशीन के जरिये सुरंग बनाकर निकाला गया। प्रशासन की ओर से मजदूरों के सुरंग से बाहर आने के बाद सारी तैयारियां की गयीं थी। इसके साथ ही यहां एक हेलीकॉप्टर भी तैनात है ताकि किसी को अगर जरुरत हो तो उसे तत्काल बड़े अस्पताल ले जाया जा सके।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



