रांची : रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बंशी चौक के पास एक घर में भीषण आग लग गई। अगलगी से वहां अफरा-तफरी मच गयी है। आग लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। आग कैसे लगी लगी है, अबतक यह पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी विनय ने बताया कि आग लगी है, बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



