New Delhi : केंद्र सरकार देश के कई राज्यों के राज्यपालों में बदलाव किया है। बिहार, ओडिशा, मिजोरम, केरल, मणिपुर के राज्यपालों को बदल दिया गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुवर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 5 राज्यों में नए राज्यपालों के नियुक्ति भी कर दी है। बता दें कि राष्ट्रपति ने अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके साथ ही केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया। अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now