नई दिल्ली : राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को नमाज के लिए राज्यसभा में दिये जाने वाले 30 मिनट के अतिरिक्त समय को हटा दिया है। जगदीप धनखड़ ने सदन को बताया कि लोकसभा के समय के साथ मिलान करने के लिए शुक्रवार को बैठकों का समय बदल दिया गया है। अब सदन के मुसलमान सदस्यों को जुमे की नमाज के लिए दिया जानेवाला 30 मिनट का समय खत्म कर दिया गया है।
बता दें कि लोकसभा में शुक्रवार को नमाज ब्रेक नहीं होती यह प्रथा केवल राज्यसभा में थी जिसे लेकर जगदीप धनखड़ ने कहा कि लोकसभा दोपहर दो बजे बैठती है। संसद का अभिन्न अंग होने के नाते, लोकसभा और राज्यसभा को जहां तक संभव हो, एक ही समय का पालन करने की जरूरत है।
सदन की नियम पुस्तिका के मुताबिक राज्यसभा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक और फिर दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक चलती है। दोपहर एक बजे से दोपहर दो बजे तक एक घंटे का लंच ब्रेक होता है, लेकिन शुक्रवार को सदन की बैठक दोपहर के भोजन के बाद 2.30 बजे बैठती है। हालांकि, इसका उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन यह मानना है कि शुक्रवार को नमाज के लिए इस अतिरिक्त ब्रेक की अनुमति है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now