हैदराबाद : भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक ट्रेनिंग विमान सोमवार को हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में विमान में सवार दो पायलटों की मौत हो गयी है। घटना तेलंगाना में हुई है। भारतीय वायसेना ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि रूटीन ट्रेनिंग के दौरान एक पीसी 7 एमके टू एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। उसमें दो पायलट सवार थे। हालांकि, किसी आम नागरिक की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट आॅफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद के पास हुई इस हादसे पर दुख जताया है।
वहीं, भारतीय वायु सेना ने घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि गहरे अफसोस के साथ आईएएफ पुष्टि करती है कि विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि पायलटों में एक प्रशिक्षक और एक कैडेट शामिल है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



