रांची: राज्य सरकार ने रक्षा बंधन की छुटटी में बदलाव किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग झारखंड सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रक्षा बंधन का सरकारी अवकाश 30 अगस्त (बुधवार) की जगह 31 अगस्त (गुरूवार) को होगा।
विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि विभिन्न श्रोतों से जानकारी के मुताबिक वर्ष 2023 में रक्षा बंधन का पर्व 31 अगस्त को मनाया जा रहा है। इसलिए पहले से घोषित अवकाश में संशोधन करते हुए 31 अगस्त को अवकाश घोषित किया जाता है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



