रांची: राजधानी में सीपीआईएम (CPIM) के नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सुभाष मुंडा की हत्या दलादली चौक के पास स्थित उनके कार्यालय में की गई है. अज्ञात अपराधियों ने ऑफिस में बैठे सुभाष मुंडा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार सुभाष मुंडा को अपराधियों ने 7 गोलियां मारी है. गोली मारने के बाद बेखौफ अपराधी मौके से फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश की जा रही है. हालांकि अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और रिंग रोड ग्रामीणों की तरफ से जाम कर दी गई है
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



