रामगढ़। बेरमो विधानसभा चुनाव के दौरान बूथ का मुआयना करने निकले भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल और विधायक अमर बावरी को प्रशासन ने बूथ नंबर 117 पर रोक दिया। इसके बाद प्रशासन और नेताओं के बीच नोकझोंक भी हो गई। अमर बाउरी ने प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे सरकार के संरक्षण में इस तरह का काम कर रहे हैं। वे लोग बूथ पर जाने के लिए स्वतंत्र हैं। इसका परमिशन चुनाव आयोग ने भी उन्हें दिया है। लेकिन अगर अधिकारी उन्हें रोक रहे हैं तो यह सिर्फ तानाशाही है। भाजपा विधायक अमर बाउरी ने कहा कि उनके साथ इस तरह व्यवहार किया गया है, मानो वह अपराधी हैं। भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल ने भी पुलिस प्रशासन के इस कार्रवाई की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा है कि बूथ पर वे लोगों से मिलेंगे और उनसे बात भी करेंगे। प्रशासन उन्हें इस तरह रोक रहा है मानो वे चोरी कर रहे हैं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now