खूंटी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि इस क्षेत्र में बिरसा मुंडा और संताल परगना में चांद भैरो ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग छेड़ी, ताकि देश आजाद हो। अंग्रेज बंदूक चलाते थे, तो यहां के आदिवासी तीर-धनुष से वार करते थे। हमारे पूर्वजों ने भी झारखंड राज्य का सपना देखा था, जिसे मैंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अलग झारखंड राज्य बनाया। शिबू सोरेन बुधवार को कर्रा प्रखंड के जलटंडा गांव में खूंटी के झामुमो उम्मीदवार सुशील पाहन के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि झारखंड की खनिज संपदा सरकार की चीज है। हमलोग भी सरकार के लोग हैं, फिर गांव के लोगों को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है। गांव घर उजाड़ कर उन्हें बेघर किया जा रहा है। हमलोगों को इसे रोकना होगा।
सोरेन ने कहा कि दिसंबर को आपके गांव का बेटा सुशील पहान उर्फ सुशील कुमार लांग को तीर धनुष छाप में वोट देकर भारी मतों से विजयी बनायें। उम्मीदवार सुशील पहान ने कहा शिबू सोरेन ने हमलोगों को झारखंड राज्य दिया। इसे संयोजने, संवारने की जिम्मेवारी हम सबों की है। भाजपा सरकार ने झारखंड को तहस-नहस कर रखा है। छत्तीसगढ़ के लोगों को यहां का मुख्यमंत्री बनकर लूट मचा रखी है। भाजपा सरकार बाहरियों को नौकरी दे रही है और हमारे लोग दो वक्त की रोटी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now