खूंटी। कर्रा- गोविंदपुर रोड पर जरियागढ़ थाना क्षेत्र तिलमी चौक के पास सोमवार शाम को एक बोलेरो ने भाजपा गोविंदपुर मंडल के अध्यक्ष रामध्यान सिंह( 60 वर्ष) को ठोकर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हालाकि स्थानीय लोग उन्हें कर्रा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये और बाद में पारस अस्पताल धुर्वा ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रामध्यान सिंह अपनी स्कूटी से तिलमी से अपने गांव जरियागढ़ थाना क्षेत्र के मास्को गांव लौ रहे थो। जैसे ही विे तिलमी चौके के पास पहुंचे, एक बोलेरो ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तोरपा कें पूर्व विधायक कोचे मुंडा सहित भाजपा कें कई नेता सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
यह भी पढ़े : चुन-चुन के भारत के दुश्मनों से हाथ मिला रहे ट्रंप, जानें ! असली वजह
पूरे क्षेत्र में छाया मातम
मिलनसार और हंसमुख स्वाभाव के रामध्यान सिंह की गिनती जिले के तेज-तर्रार नेता के यप में थी। भाजपा के वे समर्पित कार्यकर्ता थे। कर्रा ही नहीं परे जिले में उनकी पहचान सचचे समाजसेवी की थी। अनके आकस्मक निधन की खबर सुनकर हर कोई सतब्ध था। पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है।समाचार लिखे जाने तक रामण्यान सिंह का शव पारस अस्पताल में ही था। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।