खूँटी। जिले के गोविंदपुर मंडल अंतर्गत डहकेला गांव के पंचायत भवन में आज भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल के कार्यसमिति बैठक में किया गया। कार्य को गति और संगठन को मजबूत बनाने के दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं को संगठन सूत्र की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विशेष रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता तोरपा के लोकप्रिय विधायक कोचे मुंडा, प्रभारी विष्णु प्रसाद सोनी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवकुमार केशरी उपस्थित हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए तोरपा विधायक कोचे मुण्डा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही एक ऐसा संगठनाकर्ता है जो समाज के हितों की चिंता करते हैं। कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य करके पड़ोसी हो या दूरस्थ जरुरतमंद परिवार। सभी की चिन्ता कार्यकर्ताओं ने किया। सेवा कार्य के माध्यम से शक्ति केन्द्र को मजबूत करने का कर सकते हैं। इस दौरान संगठन को कैसे मजबूत किया जाए इस पर चर्चा किया गया। इसमें पूरे गोविंदपुर मंडल के भाजपा के पदाधिकारी मंच मोर्चा के अध्यक्ष पंचायत के संयोजक के साथ-साथ मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामध्यान सिंह ने किया ।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now