रांची, 11 जून ।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि भाजपा एक्चुअल को छुपाने के लिए वर्चुअल रैली कर रहीहै। पर इन वर्चुअल रैलियों से पार्टी की नाकामी छुपेगी नहीं। झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता डॉ तनुज खत्री नेगुरुवार को कहा कि वर्ष 2014 में जब से केंद्र और झारखंड में भाजपा की सरकार बनी, तब से देशऔर झारखंड ने भाजपा की नाकामियों की कीमत चुकाई है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन लाने का वादाकर सत्ता में आयी भाजपा के शासन में देश अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। सीएमआईई2018 की रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार नोटबंदी की वजह दो करोड़ नौकरियां चली गयीं औरअनियोजित लॉक डाउन के कारण 12 करोड़ से अधिक लोगों की नौकरी चली गयी। तनुज ने कहा किभाजपा के कुशासन ने देश का जो हश्र किया है उसकी कीमत देश लंबे समय तक चुकायेगा।अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भारत की रेटिंग घटा दी है। भाजपा के शासन से जनता झारखंड में इतनी दुखीहुई कि इसने उस सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार नेझारखंड को इतना लूटा कि झारखंड का खजाना खाली कर दिया। कोरोना संकट में जब देश कीजनता बेहाल थी, तब भाजपा के नेता उपवास का ढोंग कर रहे थे और अब जब जनता मर रही है तोवर्चुअल रैली की नौटंकी कर रही है। छह साल के शासन में भी यदि जनता यह जान नहीं पायी है किमोदी सरकार की उपलब्धियां क्या है तो प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता 35 लाख घरों में प्रधानमंत्री का पत्रपहुंचाकर भी नहीं बता पायेंगे कि सरकार की उपलब्धियां क्या है। उन्होंने कहा कि असल में भाजपासरकार के छह वर्ष के शासनकाल की नाकामियां इतनी अधिक है कि इसे ढंकने के लिए पार्टी वर्चुअलरैली कर रही है। पर भाजपा को इसका फायदा नहीं होगा, क्योंकि जनता सब जान चुकी है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now