खूँटी (स्वदेश टुडे)। भाजपा का जिला कार्यालय में आज जिले के खेल जगत में श्रेष्ठ व होनहार खिलाड़ियों को भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता के अगुवाई में सम्मानित किया गया। यह अवसर जिले के विभिन्न प्रकार के खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का था। इस आयोजन में खिलाड़ियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। यह प्रतिभा सम्मान समारोह 17 सितम्बर से 7अक्तूबर तक चलने वाले सेवा और समर्पण अभियान के एक कड़ी के रूप में किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि पहले लोग खेल को समय की बर्बादी के तौर पर देखते थे। इसीलिए पहले माता पिता अपने बच्चों को खेल से दूर रखना चाहते थे और कहते थे खेलोगे कूदोगे होगे खराब,पढ़ोगे लिखोगे होगे नवाब। पर अब समय बदल चुका है। खेल के द्वारा अब अपना भविष्य बना सकते हैं। खेल अब जीवन का एक अंग है। इस सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियंक भगत, जिला उपाध्यक्ष कैलाश राम, जिला महामंत्री बिनोद नाग, जगदीश गंझू, शुभम् जायसवाल, गुलाब महतो, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे ।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now