रांची। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एम तौसीफ ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि राज्य की जनता ने जब उन्हें नकार दिया तो फ्रस्टेशन में आकर भाजपा नेता अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश अपनी रियल सोच के साथ झारखंड की जनता के सामने आ गये और सरकार गिराने की धमकी दे डाली। तौसीफ ने बुधवार को कहा कि भाजपा संविधान एवं लोकतंत्र पर विश्वास नहीं करती तभी तो चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के लिए ताना-बाना तैयार कर रही है। भाजपा का चेहरा तो पहले ही जनता के सामने उजागर हो चुका है। मध्य प्रदेश और कर्नाटक में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को अल्पमत में कर के सरकार को गिरा दिया। वहीं खरीद परोख्त का खेल भाजपा झारखंड में भी दोहराने का प्रयास कर रही है।
तौसीफ ने कहा कि भाजपा का दांव झारखंड में नहीं चलने वाला है। जिस तरह से राजस्थान में विफल हुए उसी तरह से झारखंड में भी इनकी दाल नहीं गलेगी। दुमका और बेरमो उपचुनाव में वहां की जनता ने गठबंधन के उम्मीदवारों को एकमुश्त वोट दिया है। गठबंधन के पक्ष में जनता के रुझान को देखते हुए भाजपा के लोग हार मान गए और अनर्गल बयानबाजी करने लगे हैं। हताशा में शब्दों की मर्यादा भी भूल गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि निराश हो चुके हैं। तौसीफ ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो झारखंड की जनता का विश्वास जीत चुकी है। क्योंकि गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता जनता के बीच में रहकर उनके मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए कटिबद्ध हैं। यही वजह है कि जनता कांग्रस गठबंधन को चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता को धोखा देने वाली एवं विकास से कोसों दूर रहने वाली भाजपा को जनता ने नकार दिया है। दुमका एवं बेरमो उपचुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा के नेता जनता से अपना मुंह छुपाते फिरेंगे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now