खूँटी। चाईबासा से रांची जाने के क्रम में 1 सितम्बर को बाबुलाल मरांडी का स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर भगत सिंह और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण करेंगे। साथ ही, भाजपा नगर और युवामोर्चा तथा एसटी मोर्चा के नेतृत्व में उन्हें स्वागत किया जाएगा। इसकी रणनीति आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश जायसवाल की अगुवाई में बनाई गई। इस योजना बैठक में जिला महामंत्री विनोद नाग, उपाध्यक्ष संजय साहू, शंकर प्रधान विकास चौधरी कंचन सिंह, रामा महतो, रामचरण गोप बुधराम पुर्ति, कृष्णा दोहरा, सत्यम कु मिश्रा, दिनेश महतो, अजय गंझू, आदि उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



