बरकट्ठा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज बरकट्ठा एवं बेडोकला मंडल इकाई के द्वारा कल विधानसभा घेराव में हुए लाठीचार्ज के विरोध में ब्लाक परिसर के सामने काला बिल्ला लगाकर राज्य सरकार का विरोध-प्रदर्शन किया गया। इसका अध्यक्षता बेडोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद व संचालन बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि केदार साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रीतलाल प्रसाद, इन्द्रदेव यादव, युवा अध्यक्ष टिंकू प्रसाद, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद, मंडल महामंत्री वीरेंद्र शर्मा, मंत्री वीरेंद्र मेहता, महामंत्री इंद्रदेव यादव, राजकुमार यादव, दिलीप प्रसाद, बुलाकी प्रसाद, राजेश प्रसाद, शंकर ठाकुर, राजकुमार दास, परमेश्वर नायक आदि उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now