स्वदेश संवाददाता
इचाक : देश में लगातार तीसरी बार एनडीए के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने एवं इस क्षेत्र की सांसद अन्नपूर्णा देवी को कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा पूर्वी मंडल इचाक के नेतृत्व में जुलूस निकाली गई जिसमें भाजपा के सैकड़ो नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए खुशी में कार्य कर्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर पटाखा फोड़कर एवं मिठाइयां एक दूसरे को खिलाकर खुशी का इजहार किया। 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का चौमुखी विकास हुआ और आने वाले 5 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में चौतरफा विकास होगा। साथ ही इस क्षेत्र की सांसद अन्नपूर्णा देवी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से क्षेत्र की जनता को उनसे काफी उम्मीद जगी है। कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर सभी लोगों ने केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दिए। जुलूस जेपी चौक से निकलकर बरका खुर्द रतनपुर मनाई बरकाकाला गई वहां से वापस होकर दरिया जगडा जोगिडीह तक गाजे बाजे के साथ निकाली गई। जुलूस में मुख्य रूप से भाजपा का प्रदेश कार्य समिति सदस्य बटेश्वर प्रसाद मेहता भाजपा जदयू के वरिष्ठ नेता अर्जुन कुमार मेहता जिप सदस्य रेणु देवी सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता, हरिहर प्रसाद मेहता निर्मल कपर द्दार पूर्व मुखिया बसंत प्रसाद मेहता, जीप प्रतिनिधि अशोक कुमार, संतोष ठाकुर समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now