अगरतला। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में भी जीत हासिल कर अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। भाजपा उम्मीदवार मिमी मजुमदार ने त्रिपुरा के बाधरघाट विधानसभा सीट पर 20487 मतों से जीत हासिल की है।
उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी वाम मोर्चा उम्मीदवार बुल्टी बिश्वास को 15211 और कांग्रेसी उम्मीदवार रतन चंद्र दास को 9105 वोट मिले। यह जीत त्रिपुरा में फिर से भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाती है। भाजपा ने जीत का पहले ही दावा किया था। हालांकि, पूर्व की तुलना में भाजपा को उप चुनाव में कम वोट मिले हैं। इसको लेकर पार्टी के नेताओं के माथे पर थोड़ी चिंता जरूर देखी जा रही है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now