बरकट्ठा। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के गोरहर पंचायत में 200 आदिवासि बुजुर्ग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर कल्याण विभाग के द्वारा भारत जकात माझी परगना महाल बरकट्ठा और आदर्श युवा संगठन के सहयोग से अत्यधिक ठंड से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया गया । बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के गोरहर पंचायत के ग्राम शिवा टोला, पाला, पाती तिरि, करंडो,जमुनिया टोला, लहर गोडा और सिम्रातारी में वितरण कार्यक्रम में भारत जगत मांझी परगना महल के प्रखंड अध्यक्ष राम जी बेसरा, प्रखंड सचिव मनोज मुर्मू, कन्हाई बेसरा, शिवलाल टू डू, मोहन टू डू, महेश मरांडी, मोतीलाल मुर्मू, दासो मुर्मू, और आदर्श निकेतन युवा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं सुरेश सिंह ने सहयोग किया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now