रामगढ़। बरलांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोसोकला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। रविवार को इस वारदात में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए गोला सर्किल इंस्पेक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि इस वारदात में देवानंद महतो की मौत हो गई है। साथ ही छत्रु महतो, प्रमोद महतो और जयनंदन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। देव आनंद महतो और जयप्रकाश महतो के बीच कई वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार को देवानंद महतो अपने भाई छत्रु महतो व अन्य लोगों के साथ खेत की जुताई करने गए हुए थे। इसी दौरान विपक्षी दलों के लगभग 25 लोगों ने उन पर टांगी, फरसे और डंडे से हमला कर दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। साथ ही घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दोनों पक्षों के बीच चल रहा था 107
इंस्पेक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पिछले कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों पर धारा 107 की कार्रवाई भी की थी। आपने खेत मे छत्रु महतो, देवानंद महतो उनके परिवार खेत में जुताई करने गए थे। दूसरे पक्ष के लगभग 25 लोगों ने उनपर हमला कर दिया।
सैकड़ों बार लगा चुके अंचल कार्यालय का चक्कर : छत्रु
इस प्रकरण में घायल छात्रु महतो ने बताया कि वह अपने भाइयों के साथ सैकड़ों बार गोला अंचल कार्यालय का चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन विपक्षी लोग किसी की बात नहीं सुन रहे हैं, जिस जमीन पर वे खेत जोतने गए थे, वह उनकी अपनी जमीन है। लेकिन गांव के कुछ लोग उस पर अपना दावा कर रहे हैं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now