घाटशिलाः घाटशिला जेल बैरक में किसी बात को लेकर दो पुलिसकर्मियों में विवाद हो गया और यह विवाद मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी के द्वारा दूसरे पुलिसकर्मी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। जबकि इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक अन्य पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर है। आरोपी पुलिसकर्मी को एसडीपीओ ने अपने कब्जे में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। घटना का कारण फिलहाल तक पता नहीं चल पाया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





