खूँटी। आज शाम खूँटी प्रखण्ड के देहाती क्षेत्र में एक छिछले तालाब से एक महिला का शव मिला। आज शाम पांच बजे के करीब खूँटी प्रखण्ड के सोसोडीह गांव के स्व लूसा मुण्डा के तालाब से एक महिला का शव मिला। तालाब तीन गांव के बीच का सीमा क्षेत्र में पड़ता है। और चांडीडीह गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में सोसोडीह और डड़गामा गांव के बीच छीछला तालाब है। जिसमें कमर भर पानी है। लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी देने के बाद पुलिस ने लोगों के सहयोग से लाश को तालाब से बाहर निकाला। लेकिन अगल-बगल के द्वारा महिला की पहचान नहीं हो सकी है। जो 42–45 वर्ष की आयु लगभग की होगी। उसके शरीर पर खरोंच या मार का कोई निशान नहीं है। गांव वालों का कहना है कि इतना कम पानी में महिला डूब नहीं सकती है। लेकिन इसकी मौत कैसे हुई होगी। शव को देखने वालों के अनुसार दाहिने हाथ में घास पकड़कर बचने का प्रयास कर रही होगी, देखने से ऐसा लग रहा था।
इधर, पुलिस द्वारा जानकारी दिया गया कि मृतक महिला का दिमाग सही नहीं था। और वह इधर उधर भटकते रहती थी। लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाया है। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस खोजबीन में जुट गयी है। कि ये विक्षिप्त महिला कहाँ और किस गाँव की रहनेवाली थी।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now