कटकमसांडी (हजारीबाग)। बोकारो के युवा एवं कर्मठ विधायक बिरंची नारायण का चतरा जिले से लौटने के दौरान कटकमसांडी चौक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रीतलाल प्रसाद यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मौके पर विधायक ने क्षेत्र के भाजपा के सम्मानित सदस्यों से शिष्टाचार मुलाकात किया। उन्होंने क्षेत्र में संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बोकारो विधायक ने भाजपा के महामंत्री अरविंद यादव से मुलाकात कर कहा कि यह एक ऐसे कार्यकर्ता हैं, जो दिव्यांग होने के बावजूद भाजपा के प्रति समर्पित है। उन्होंने दिव्यांग अरविंद यादव को शाल पहनाकर हौसला अफजाई की।मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष डा. अजीत कुमार दास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष संदीप मुंडा, रामकृपाल सिंह, शाहपुर पंचायत के मुखिया प्रेमचंद प्रसाद भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सरजू सिंह, गंगाधर पांडेय, महामंत्री सह बाझा मुखिया लीलो सिंह भोक्ता, कैलाश यादव, महामंत्री सुमन राय, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शहादत हुसैन, मिथिलेश राणा, प्रकाश महतो, राज किशोर प्रसाद, प्रकाश केसरी, मुकेश कुमार सरैयार, राजा ठाकुर एवं कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


