हजारीबाग। सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप के आईएसओ 9001-2015 से प्रमाणित होने की खुशी में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर सत्यापित प्रमाणपत्र का प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय सीमा सुरक्षा बल मेरू के महानिरीक्षक रवि गांधी के हाथों लोकार्पण किया गया। बता दें कि यह प्रमाणपत्र इंटरटेक संस्थान जो कि अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ग्रेट ब्रिटेन स्थित संस्था है, की ओर से जारी किया गया है। बताया गया कि सात विभिन्न मापदंडों की प्राप्ति के बाद ही यह प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। विदित है कि महानिरीक्षक श्री गांधी ने 4 अक्टुबर 2020 को इस संस्थान का कार्यभार संभाला था। उसके बाद पिछले लगभग पांच महीने के अथक प्रयासों, कड़ी मेहनत के बाद इस संस्थान के मापदंडों को और अधिक निखारा गया। मौके पर श्री गांधी ने बताया कि इस संस्थान की ओर चार अलग अलग ज्ञानक्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है, जिनमें अन्य केन्द्रीय सुरक्षा बल, राज्य पुलिस बल, पड़ोसी सहयोगी देशों बांग्लादेश, नेपाल, भुटान एवं मंगोलिया के प्रशिक्षु प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रमाण पत्र की वैधता 1 मार्च 2024 तक की होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस संस्थान के पहले से ही कड़े मापदंड हैं जिन्हें निरंतर निखारा गया है, जिससे सीमा की सुरक्षा बेहतर ढंग से की जा सके। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल को फस्ट लाईन ऑफ डिफेंस का दर्जा प्राप्त है उसे पुरा करने में और इस सत्यापन पत्र संख्या- 111197 से अंतराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त होगी, जिससे इस संस्थान के कार्मिकों का मनोबल बढ़ेगा।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now