हजारीबाग। सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप के करीबन 80 सदस्यों ने बूधवार की सुबह लगभग 3 घंटे अन्नदा चौक व सब्जी मंडी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में जवानों को स्थानीय लोगों का भी भरपूर साथ मिला। साथ ही शहर वासियों ने जवानों के इस सामाजिक कार्य को काफी सराहा।
बता दें कि बीते 2 जनवरी को आयोजित प्रेसवार्ता में शामिल कई पत्रकारों ने जवानों से समय समय पर स्वच्छता अभियान चलाने की सलाह सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक रवि गांधी को दी थी, जिसके बाद बूधवार को स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से बूधवार को सुरक्षा जवानों ने स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही भविष्य में भी अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की बात सीमा सुरक्षा बल की ओर से कही गई।
बताते चलें कि बीते वर्ष भी छठ पर्व से पूर्व सीमा सुरक्षा बल की ओर से हजारीबाग के झीलों की सफाई की गई थी जिसमें नगर निगम एवं आम नागरिकों ने अपना योगदान दिया था I
इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल के सहायक समादेष्टा मनोज कुमार, हजारीबाग के पूर्व डिप्टी मेयर आनंद देव मौजूद थे सहित सुरक्षा बल के कई जवान व स्थानीय लोग मौजूद थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now