हजारीबाग। मंगलवार को स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान, हजारीबाग (ब्रह्मऋषि समाज) का एक 9 सदस्य प्रतिनिधि मंडल हजारीबाग उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद और हजारीबाग नगर निगम के नगर आयुक्त गरिमा सिंह से मिला और एक ज्ञापन सौंपकर हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में किसी चौक या पार्क का नामकरण ब्रह्मऋषि समाज के आदर्श पुरुष हिंदुस्तान के किसान आंदोलन के जनक राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम से नामकरण करने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। नगर आयुक्त गरिमा सिंह ने मांग पर विचार करने की बात कही। स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान, हजारीबाग (ब्रह्मऋषि समाज) द्वारा विगत रविवार को नगर पालिका बाजार स्थित कार्यालय सभागार में कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक भी आहूत हुई थी। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 21 अक्टूबर को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री रहे बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती है। उनके इस जयंती को समारोह के रूप में आगामी 24 अक्टूबर को हजारीबाग नगर प्रेक्षागृह में धूमधाम से मनाने का सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया। मौके पर समाज के सैकड़ों लोग इस बैठक में उपस्थित हुए।
हजारीबाग उपायुक्त और नगर आयुक्त से मिलने वालों में समाज के प्रतिनिधि मंडल में विशेष
कन्हैया शर्मा, अर्जुन सिंह, कौशल किशोर सिंह, राजीव सिंह उर्फ राजू सिंह, डॉ आनन्द साही , अर्जुन सिंह (कुम्हार टोली), दिनेश्वर सिंह और सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी शामिल रहे ।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now