देवघर। बीते 50 घंटों से भी अधिक समय से चल रहे देवघर में एयरफोर्स का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। त्रिकुट पर्वत के पास 2 हजार फीट आसमान में फंसे सभी लोगों का रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है। एयरफोर्स जांबाज कमांडो ने इस मिशन को अंजाम दिया।
मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घायल महिला की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि शोभा देवी देवघर की ही रहने वाली थी। रेस्क्यू के दौरान रस्सी टूटने की वजह से महिला सीधे नीचे गिर गयी, जिसके बाद उनकी मौत को गयी।
बताया जा रहा है कि कोरोना काल में बंद किए गए रोपवे का परिचालन शुरू करने से पहले मेंटेनेंस चेक नहीं किया गया था।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now