साहेबगंज: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। ताला मरांडी ने भोगनाडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में ताला मरांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण किया। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने उन्हें झामुमो का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।
ताला मरांडी ने अपना त्यागपत्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेज दिया है। ताला मरांडी ने अपने इस्तीफे में कहा कि वो भाजपा के एक समर्पित सदस्य रहे हैं, पार्टी की ओर से दिए गए अवसरों के लिए उन्होंने आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों और वैचारिक मतभेदों के चलते उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन्होंने गहन विचार-विमर्श के बाद लिया है और इसमें किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं है।