स्वदेश संवाददाता
बड़कागांव : स्थित डेली मार्केट के समीप नंदनी ज्वेलर्स के मालिक प्रभु सोनी से लाखो रुपये का जेवरात लेकर फरार हो रहे अपराधियों ने चलाई गोली। गोली चलने से सुधीर सोनी नामक व्यक्ति का घायल होने की खबर। सुधीर सोनी की स्थिति खतरे से है बाहर। हाथ में लगी है गोली। 3 अपराधी अपाची बाइक पर सवार थे । 4 से 5 राउंड गोली चलने की है सूचना। घटनास्थल पर अफरा तफरी का मचा माहौल। सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी। सुधीर सोनी को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफेर कर दिया गया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



