पुरी (ओडिशा): भारतीय मजदूर संघ का तीन दिवसीय 21वां त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन स्व. ओम प्रकाश अग्गी सभागार, पुरी (ओडिशा) में प्रारम्भ हुआ।

तीन दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन झंडोत्तोलन और दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य वी. भागैया जी, एफएनआरपी रूस के अध्यक्ष सेरगेई चेरनोगेव, आईएलओ के प्रतिनिधि मिसिको मियामोटो, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्मय पांड्या, संयुक्त महामंत्री सुरेन्द्र पांडेय उपस्थित रहे।



