रांची जिला के सभी मतदान केन्द्रों पर लगेगा कैंप
रांची। रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों में विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा। 28 और 29 नवंबर 2020 तथा 05 और 06 दिसंबर 2020 को पूरे रांची जिला में विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशेष कैंप के दौरान जिला के सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। रांची उपायुक्त छवि रंजन ने इस संबंध में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।
योग्य नागरिक या जो छूट गये हैं, वो मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। बूथों में बीएलओ सभी तरह के प्रपत्र के साथ मौजूद रहेंगे। लोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करने, स्थानांतरित करने और हटाने के लिए आवेदन दे सकते हैं।
विशेष अभियान के अतिरिक्त दिनांक 16.11.2020 से 15.12.2020 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, शुद्ध करने तथा स्थानान्तरित करने हेतु दावा आपत्ति दिए जाने की अवधि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई है। इस दौरान कोई भी आम नागरिक पोर्टल के जरिए भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन कर सकता है।
उपायुक्त रांची छवि रंजन द्वारा मतदान केन्द्रों में कैंप के दौरान भारत निर्वाचन आयोग एवं सरकार द्वारा जारी कोविड-19 सुरक्षामानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है। मतदान केन्द्र पर पहुंचने वाले व्यक्ति को मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अनिवार्य होगा
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now